फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन कैब-वे की पार्किंग से बुलेट चोरी, ठेकेदार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के कैब-वे में पार्किंग में खड़ी एक बुलेट चोरी हो गई। वाहन स्वामी ने पार्किंग की रसीद ली थी। उन्होंने ठेकेदार पर संदेह जताते हुए चोरी का केस दर्ज कराया है। जीआरपी थाना पुलिस सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरा फुटेज से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर निवासी आकाश मौर्य 16 जुलाई की शाम 5:30 बजे अपने रिश्तेदार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने आए थे। उन्होंने बुलेट बाइक को कैब-वे पार्किंग में खड़ा किया और निर्धारित शुल्क देकर रसीद भी ली। रिश्तेदार को प्लेटफाॅर्म तक छोड़ने के बाद जब आकाश लौटे, तो देखा कि उनकी बुलेट गायब है। काफी देर खोजबीन के बाद बुलेट नहीं मिली तो जीआरपी थाने जाकर सूचना दी। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पार्किंग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें