सड़क चौड़ीकरण के लिए 12 करोड़ रुपये स्वीकृत, त्वरित आर्थिक विकास योजना में मंजूरी
गोरखपुर। नकहा ओवरब्रिज से रामजानकी नगर चौराहा होते हुए हड़हवा फाटक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
त्वरित आर्थिक विकास योजना के मद से डीएम कृष्णा करुणेश की ओर से शासन में प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें नकहा ओवरब्रिज से रामजानकी नगर चौराहा होते हुए हड़हवा फाटक रोड की सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस पर 12 करोड़ 48 लाख 36 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि नकहा पुल मुख्य मार्ग से रेलवे क्रॉसिंग तक की सड़क हॉट मिक्स प्लांट से बनाई जाएगी। इसके बाद रेलवे क्रॉसिंग से रामजानकी नगर मुख्य चौराहा, शिवनगर कॉलोनी से होते हुए हड़हवा फाटक रोड तक सीसी सड़क बनाई जाएगी। निर्माण के दौरान 2550 मीटर लंबाई में वाटर सप्लाई पाइपलाइन शिफ्ट होगी। स्ट्रीट लाइट केबल के लिए यूटीलिटी डक्ट बनेगी। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए ई-टेंडर पर पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।