फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कूड़ा हटाने को लेकर भाइयों में मारपीट, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस दो को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ, चौरीचौरा के सोनबरसा बुजुर्ग गांव का है मामला
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा बुजुर्ग में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कूड़ा हटाने को लेकर भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान बीच-बचाव में पहुंची एक भाई की पत्नी की धक्का-मुक्की में जमीन पर गिरकर मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनबरसा बुजुर्ग निवासी मोरई यादव चार भाई हैं। सभी एक घर में अलग-अलग रहते हैं। शुक्रवार को घर के बाहर रखे कूड़े को हटाने को लेकर उनके बड़े भाई बृजन यादव से विवाद हो गया। सूचना पर उनका छोटा हीरामन यादव अपने पुत्र पंकज यादव के साथ मौके पर पहुंचा। हीरामन भी मोराई यादव से बड़ा है। आरोप है कि इसके बाद दोनों बड़े भाई व उनके परिजन मोरई, व उनके बेटे सोनू यादव से मारपीट करने लगे। इस पर मोरई की पत्नी प्रेमा देवी (45) बीच-बचाव में आईं। इस दौरान धक्का-मुक्की में प्रेमा देवी गिरकर घायल हो गईं। परिजन आनन-फानन में सीएचसी चौरीचौरा लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्रेमा देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे और डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें