फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। सातवीं कक्षा की छात्रा को गांव का ही मनचला युवक रास्ते में आए दिन छेड़ता है। मंगलवार सुबह छात्रा अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी, तभी आरोपी अपने दो साथियों के साथ उसे रास्ते में रोककर छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर तीनों ने छात्रा के भाई को पीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़िता के पिता ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक, एक गांव की किशोरी पास के विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा के पिता का आरोप है कि गांव के दूसरे टोले का एक युवक आए दिन छात्रा को रास्ते में रोककर अश्लील हरकत करता है। छात्रा का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर स्टेटस व डीपी लगाता है। युवक के हरकतों से तंग आकर बेटी को बेटे के साथ स्कूल भेजने लगे। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें