फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यातायात पुलिस गूगल मैप का सहारा लेकर जाम मुक्त बनाएगी शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस गूगल मैप का सहारा लेगी। यातायात पुलिस के गामा रूम कंट्रोल में 24 घंटे मौजूद रहकर पुलिसकर्मी टीवी मॉनीटर पर जाम की निगरानी करेंगे। शहर के जिस चौराहे, सड़क या बाजार में हैवी ट्रैफिक या रोड जाम की जानकारी मिलेगी। वहां तत्काल पुलिसकर्मियों को भेजकर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि मंगलवार से व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

रोजाना शहर के विभिन्न हिस्सों में समस्या रह रही है। इसमें मोहद्दीपुर रोड, टीपी नगर सिक्सलेन रोड, नौसड़, गोरखनाथ, धर्मशाला बाजार और असुरन सहित अन्य प्रमुख स्थान शामिल हैं। यातायात पुलिस की ओर से इन स्थानों पर कर्मी तैनात हैं, लेकिन दबाव बढ़ने पर दिक्कत होती है। मौके पर मौजूद कांस्टेबल, दीवान और दरोगा की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंचती है। इससे काफी समय लगता है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए पुलिस लाइन के समीप बने यातायात पुलिस के गामा कंट्रोल रूम में इंटरनेट के जरिए गूगल मैप से हैवी ट्रैफिक की जानकारी ली जाएगी। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस मैप की लाइव स्ट्रीमिंग करके जानकारी देंगे। इसके लिए तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। यातायात दबाव की स्थिति बनने पर इंस्पेक्टर, जिप्सी मोबाइल और क्यूआरटी को मौके पर भेज दिया जाएगा।

कोट-
गूगल मैप की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए शहर में यातायात दबाव की जानकारी ली जाएगी। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी इसकी सूचना देकर मौके पर अतिरिक्त बल भेज सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें