फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी : महिलाओं को इलाज में मिलेगी विशेष सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत महिला मरीजों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें महिलाओं को ओपीडी में इलाज से लेकर वार्ड में भर्ती तक की अलग व्यवस्था दी जाएगी। इससे गर्भवती महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाली महिलाओं की ओपीडी में अलग से लाइन लगाई जाएगी। इनके लिए अलग से 15 बेड का वार्ड बनाने के प्रस्ताव को कमेटी की ओर से स्वीकृति के लिए भेजा गया है। पुराने लेबर रूम वार्ड को नवीनीकृत कर 15 बेड के वार्ड में परिवर्तित किया जाएगा। इसमें आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाली महिला मरीजों को भर्ती किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को यहां पर निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं देने की व्यवस्था है। वार्ड में एसी, टीवी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्हें इलाज कराने के लिए आने पर लंबी लाइन में घंटों इंतजार नहीं करना होगा। डॉक्टर भी इन मरीजों के उपचार पर विशेष ध्यान देंगे। उन्हें वार्ड में भर्ती होने के लिए इंतजार करना होगा।

वर्जन
केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी महिलाओं के लिए विशेष सुविधा देने की योजना है। मरीजों को न केवल इलाज मिलेगा, बल्कि उन्हें एक बेहतर वातावरण भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विभाग में पुराने लेबर रूम को नवीनीकृत किया जा रहा है। इसमें निजी अस्पताल जैसी विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रूमा सरकार, अध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें