फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज : बढ़े दो नए काउंटर, नहीं लगेगी लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नए यूजर चार्ज काउंटर तैयार, मरीजों को जल्द ही मिलेगी राहत
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अब खून, एक्सरे सहित अन्य जांच के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। दो और यूजर चार्ज काउंटर तैयार कर लिए गए हैं। जांच शुल्क जमा करने की प्रक्रिया अब सरल और सुगम हो सकेगी। मरीज और तीमारदारों को लंबी लाइन में नहीं खड़े रहना पड़ेगा।

बीआरडी मेडिकल काॅलेज में प्रतिदिन तीन से चार हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। दूरदराज से आए मरीजों को सुबह के समय लंबा इंतजार करना पड़ता था। कभी-कभी मरीजों को जांच से पहले घंटों लाइन में लगना पड़ता था। नए मरीजों के साथ भर्ती मरीजों के परिजन भी जांच के लिए भुगतान की लाइन में लगते हैं। ऐसे में यूजर चार्ज काउंटर से रसीद बनवाने के बाद उसी दिन जांच कराना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए यूजर कांउटर को बढ़ाया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दो और काउंटर बढ़ाया जाएगा। जगह और सुविधा होने पर अन्य काउंटर को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू अस्पताल की एसआईसी डॉ. कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों नए काउंटरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब यहां स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जैसे ही कर्मचारियों की तैनाती कर दोनों काउंटरों को चालू कर दिया जाएगा। इससे भीड़-भाड़ वाले काउंटरों पर दबाव कम पड़ेगा और मरीजों को समय पर जांच के लिए भुगतान करने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें