फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छप्पर में ले जाकर बालक से कुकर्म, आरोपी भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिकरीगंज थाना क्षेत्र का मामला, बालक के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन


गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में एक बालक से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपी है कि गांव का युवक उसे छप्पर में लेकर गया और वहां कुकर्म किया। मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 जनवरी को उनका नाबालिग पुत्र गांव में ही था। आरोप है कि उसी गांव का निवासी शुभम यादव बहला-फुसलाकर अपने छप्पर में ले गया, जहां उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद नाबालिग घर पहुंचा और रोते हुए पूरी घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाना सिकरीगंज पहुंचे और मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न घारों में प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें