फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाॅम्बे पैलेस होटल होगा सील, गीडा प्रशासन को पत्र भेजेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा इलाके में है बाम्बे पैलेस होटल, अन्य संदिग्ध होटलों पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन

गोरखपुर। हुक्का बार की आड़ में होटलों में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब गीडा स्थित बाॅम्बे पैलेस होटल को सील कराने की तैयारी में है। होटल के संचालक अजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने गीडा प्रशासन को सीलिंग के लिए पत्र भेजा था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अब दोबारा पत्र भेजकर होटल को सील करने की मांग करेगी।
पुलिस जांच में सामने आया था कि शाहपुर स्थित फ्लाई-इन होटल और हुक्का बार पर छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर शहर के अन्य होटलों में भी अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई थी। इनमें बाॅम्बे पैलेस होटल भी शामिल था। संचालक अजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद होटल से उसका नाम और बोर्ड हटा दिया गया और अब वहां ''''नीर एसोसिएट'''' फर्म का बोर्ड लगा दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि देह व्यापार से जुड़े होटलों की निगरानी की जा रही है। बाॅम्बे पैलेस होटल को सील करने के लिए गीडा प्रशासन को दोबारा पत्र भेजा जाएगा। इसके अलावा, अन्य संदिग्ध होटलों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें