फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौका विहार से प्लेटफार्म नंबर एक से जल्द शुरू होगी बोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल में नया सवेरा स्थित प्लेटफार्म नंबर एक से भी जल्द ही बोटिंग शुरू हो जाएगी। मंगलवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) में बोली लगाई गई। नीलामी प्रक्रिया में सात फर्मों ने सहभागिता की। इसमें श्रवण कुमार यादव ने 41,700 रुपये प्रति दिन की सर्वाधिक बोली लगाकार मोटर बोट संचालन का अधिकार प्राप्त कर लिया। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अनुबंध कर बोटिंग का अधिकार फर्म को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


जीडीए के सचिव यूपी सिंह की देखरेख में प्रकिया संपन्न की गई। बता दें कि प्लेटफार्म नंबर एक से बोटिंग को लेकर इसके पहले 18 लाख रुपये प्रति माह की बोली एक फर्म ने लगाई थी, लेकिन उसने घाटे की बात कहते हुए संचालन से हाथ खड़ा कर दिया। इसके बाद प्राधिकरण ने दूसरे नंबर के सर्वाधिक बोली लगाने वाली फर्म को बोटिंग के लिए आमंत्रित किया, लेकिन वह भी राजी नहीं हुई।
वर्जन...
नौका विहार के प्लेटफार्म नंबर एक पर 41,700 रुपया सर्वाधिक बोली लगाने वाली फर्म ने बोटिंग का अधिकार प्राप्त किया है। जल्द अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर बोटिंग का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें