शहर में दिनभर मॉकड्रिल कर लोगों को जागरूक किया गया। सुबह सात बजे सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में हवाई हमले से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 3500 छात्र एवं 100 अध्यापक मौजूद थे। इसी तरह एमएसआई इंटर कॉलेज बक्शीपुर, गैलेंट लैंडमार्क, यूपी गर्ल्स बटालियन गोरखपुर विश्वविद्यालय, बलदेव प्लाज और दिग्विजयनाथ पार्क में मॉकड्रिल कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
1 of 10
ब्लैक आउट के दौरान ऐसा दिखा नजारा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर में बुधवार शाम 7:30 बजे सायरन की आवाज के बीच ब्लैक आउट हो गया। इससे शहर में चारों तरफ अंधेरा छा गया। लोग जहां थे, वहीं रुककर जमीन पर सीने के बल ले गए। एयरफोर्स और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में रामगढ़ताल किनारे दिग्विजयनाथ पार्क में चला मॉकड्रिल पूरी तरह सफल रहा।
विज्ञापन
2 of 10
ब्लैक आउट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर में ब्लैक आउट के दौरान मॉकड्रिल में दुश्मन देश के विमान शाम 7:37 बजे रामगढ़ताल क्षेत्र में बमबारी करते हुए आगे निकल गए। इन धमाकों के बाद करीब 10 मिनट तक सन्नाटा छा गया, फिर बचाव के लिए 10 एंबुलेंस और पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हूटर बजाते वहां पहुंचीं।
विज्ञापन
3 of 10
मॉक ड्रिल में घायल लोगों को ले जाते नागरिक सुरक्षा के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हर एंबुलेंस में एक डॉक्टर व अटेंडेंट मौजूद थे। जो घायलों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया। वहीं जहां-जहां आगजनी हुई थी, वहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पहुंचे कर्मियों ने लोगों को राहत पहुंचाई। वहीं इस दौरान दुश्मन देश की तरफ से चलाई गई मिसाइल भी मिली, जिसे बम निरोधक दस्ता ने डिफ्यूज्ड किया।
4 of 10
गोरखपुर में ब्लैक आउट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एयरफोर्स स्टेशन से नगर नियंत्रण केंद्र नागरिक सुरक्षा के हॉट लाइन नंबर पर शाम सात बजे एयररेड की सूचना प्राप्त हुई। जिसे तत्काल नगर में स्थापित इलेक्टि्रक सायरन पोस्टों पर प्रसारित किया गया। इसके बाद खतरे का सायरन बजाकर जनता को सतर्क किया गया।
विज्ञापन
5 of 10
घायलों को ले जाते नागरिक सुरक्षा के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान ही दिग्विजयनाथ-नौकायन रोड पर बमबारी किए जाने की सूचना मिली है। घटना स्थल पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, सभी एजेंसियां समेत नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षित स्वयंसेवक मलबे से दबे लोगों को निकालने, आपात कालिन स्ट्रेचर बनाने, फायरमैन लिफ्ट, टू हैंड शीट, थ्री हैंड शीट, क्रैच एवं क्रैडल, फोर एंड आफ्ट मैथड, ब्लैंकेट लिफ्ट, रोप लिफ्ट आदि विधियों का प्रयोग करते हुए बचाव कार्य किया गया। बड़ी आग को फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाया।
विज्ञापन
6 of 10
घायल युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वायरलेस पर पर भी गूंजी हमले की गूंज
दुश्मन देश के हमले की गूंज पुलिस के वायरलेस सेट पर भी गूंजने लगी। ब्लैक आउट के बाद सभी थानों के पुलिस के वायरलेस में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनाउंस होना शुरू हो गया। वहीं जहां से भी बचाव कार्य में लगी एंबुलेंस गुजर रही थी, उसे सुरक्षित निकालने के लिए भी वायरल पर निर्देश दिए जा रहे थे।
विज्ञापन
7 of 10
आग लगने के बाद बचाव कार्य करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मॉकड्रिल के दौरान नजर आया ऐसा नजारा
शहर में शाम 7:30 से 8:30 बजे तक ब्लैकआउट कर नौकायन रोड पर दिग्जिवयनाथ पार्क में मॉकड्रिल किया गया। इसे देखने के लिए एक हजार से अधिक लोग पार्क में पहुंचे थे। इसमें एयरफोर्स, सिविल डिफेंस, होमगार्डस, फायर, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, सभी ऑफिसर्स कमाडिंग, नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी, एनसीसी छात्र, कर्मचारी एवं वार्डेन स्वयंसेवक आदि शामिल हुए थे।
8 of 10
फायर की गाड़ी से आग बुझाते कर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान हवाई हमले के दौरान आपात स्थितियों से निपटने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया। अपर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी विनीत सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा, नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, मुख्य वार्डेन डॉ. संजीव गुलाटी, विकास जालान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
9 of 10
घायल युवक को अस्पताल ले जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पाकिस्तान के विरोध में की नारेबाजी
मॉकड्रिल पूरा होने के बाद दिग्जिवयनाथ पार्क में जुटे लोगों ने भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की। वहीं पार्क में जगह-जगह जमीन पर पाकिस्तान के झंडे का फोटो चस्पा किया गयाय था। जिसपर पैर रखकर लोग विरोध कर रहे थे। वहीं बहुत से लोग हाथ में पाकिस्तान विरोधी लिखे नारे वाली तख्ती लेकर पहुंचे थे। उन्होंने भी जमकर नारेबाजी की।
स्कूलों में भी चला मॉकड्रिल
शहर में दिनभर मॉकड्रिल कर लोगों को जागरूक किया गया। सुबह सात बजे सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में हवाई हमले से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 3500 छात्र एवं 100 अध्यापक मौजूद थे। इसी तरह एमएसआई इंटर कॉलेज बक्शीपुर, गैलेंट लैंडमार्क, यूपी गर्ल्स बटालियन गोरखपुर विश्वविद्यालय, बलदेव प्लाज और दिग्विजयनाथ पार्क में मॉकड्रिल कर लोगों को जागरूक किया गया।