फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला की अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। क्षेत्र के एक गांव में महिला का अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमेल करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कैंपियरगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक उसके छोटे बच्चे से मोबाइल नंबर और फेसबुक आईडी की जानकारी लेकर उसे गंदे-गंदे संदेश भेजता है। आरोप है कि वह घर की छत से जंगले के रास्ते महिला की नग्न अवस्था की तस्वीर लेकर अलग-अलग लोगों को दिखाता है और चैट के जरिये ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है। यह हरकत वह पिछले एक सप्ताह से कर रहा है। महिला का कहना है कि उसने शिकायत करने के लिए युवक के घर पहुंचकर परिजनों को मामले से अवगत कराया, लेकिन शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे युवक और उसके अन्य परिजनों ने उसे गालियां दीं और मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर महिला ने अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। एसओ राकेश रोशन ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें