फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षिका के गले से बाइक सवारों ने छीना मंगलसूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। पैदल घर जा रही शिक्षिका से शुक्रवार शाम चार बजे के करीब बाइक सवारों ने मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद वहां से फरार हो गए। पीड़िता की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीदेई निवासी रीना देवी तेनुआ लहुरादेउर में एक स्कूल में शिक्षिका हैं। प्रतिदिन दोपहर एक बजे स्कूल में छुट्टी हो जाती है। मगर वह तीन बजे तक बच्चों को अलग से कोचिंग पढ़ाती हैं। इसके बाद वह पैदल घर आती हैं। रोज की तरह बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के बाद पैदल घर आ रही थी। पीड़िता के अनुसार गांव पहुंचने से कुछ दूर पहले एक ही बाइक पर सवार दो बदमाश उसके सामने निकले। कुछ दूर जाकर वापस आ गए और पीछे से महिला की चेन छीनकर पिपराइच की तरफ फरार हो गए। शिक्षिका के अनुसार उन्होंने बाइक का नंबर नोट कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें