फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सात जून से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन गोरखपुर से सात जून को चलेगी। यह ट्रेन 11 रात और 12 दिन की यात्रा में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम और कन्याकुमारी जैसे पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी।
विज्ञापन

सीपीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि यात्रियों को गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़), प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) और ललितपुर स्टेशनों पर चढ़ने-उतरने की सुविधा होगी।
ट्रेन 7 जून को गोरखपुर से सुबह नौ बजे चलेगी। इसके बाद ये मनकापुर (11:35), अयोध्या कैंट (12:34), सुल्तानपुर (13:48), मां बेल्हा देवी धाम (14:40), प्रयागराज संगम (15:50), लखनऊ (19:55), कानपुर सेंट्रल (21:28), आठ जून को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (02:02), ललितपुर (03:54) पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद ये ट्रेन 17 जून को ललितपुर (02:44), झांसी (04:36), उरई (06:57), कानपुर सेंट्रल (09:10), लखनऊ (10:30), रायबरेली (12:21), प्रयागराज संगम (14:48), सुल्तानपुर (16:50), अयोध्या कैंट (18:04), मनकापुर (19:03), गोरखपुर (21:33) बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें