फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाभी ने देवर से लिए 46.63 लाख रुपये, बैनामा किसी और को किया

Sun, 27 Jul 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवर में भाभी और दो भतीजों के खिलाफ दर्ज कराया केस
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के करमहा निवासी विनीत सिंह ने अपनी भाभी और दो भतीजों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी भाभी ने जमीन के एवज में 46.63 लाख रुपये लेकर किसी और को बैनामा कर दिया। जानकारी के बाद जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने बेटों संग मिलकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

करमहा निवासी विनीत सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई पुनीत सिंह का देहांत हो चुका है। भाभी सीमा सिंह, भतीजे शिवाजी सिंह और विश्वजीत सिंह ने आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए अपने हिस्से की जमीन बेचने की बात कही। इसका सौदा 47 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद उन्होंने भाभी सीमा सिंह के बैंक खाते में कई तिथियों में 43.63 लाख रुपये जमा कर दिया। वहीं दोनों भतीजों के खाते में तीन लाख रुपये डाल दिए। आरोप है कि तय समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने न तो बैनामा किया न ही रुपये वापस लौटाए। कुछ दिन पता चला कि उन्होंने अपने जमीन का कुछ हिस्सा किसी ओर को बेच दिया। जानकारी के बाद 10 अप्रैल को उसने गुलरिहा की कंचनपुर निवासी भाभी और भतीजे के पास पहुंचकर इसका विरोध किया तो भाभी ने दोनों भतीजों के साथ मिलकर गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें