गुलरिहा। जंगल डुमरी नंबर दो में बिजली कर्मचारी को दावत के बहाने बुलाकर मारपीट कर पास में स्थित चोरहिया नाला में फेंककर भट्ठा मालिक साथियों के साथ भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल को भटहट सीएचसी 108 एंबुलेंस से लाया, जहां चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। घायल की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस भट्ठा मालिक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के जैनपुर टोला काजीपुर निवासी गंगा प्रसाद बिजली विभाग के कर्मचारी हैं। आरोप है कि शुक्रवार शाम जंगल डुमरी नंबर दो टोला परसियहवा निवासी पन्ने सिंह अपने भट्ठे पर दावत खाने के लिए बुलाए थे। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद भट्ठा मलिक पन्ने सिंह, गोविंद, गिरजा सिंह व धनेश मिलकर लात-मुक्का और ईंट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए पास में स्थित चोरहिया नाले में फेंक कर भाग गए