फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्लेटफार्म नंबर सात पर लगाई बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार और रविवार को यातायात बाधित किया गया है। शनिवार को सुबह ही प्लेटफार्म नंबर सात के सामने बैरिकेडिंग लगा दी गई, जिससे प्लेटफार्म नंबर एक से छह तक ही आवागमन रहा। दूसरी तरफ से प्लेटफार्म नंबर नौ व आठ तक आवागमन हुआ। इस वजह से प्लेटफार्म के पश्चिमी फुटब्रिज पर आवाजाही बढ़ी रही। दोनों तरफ आरपीएफ जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

स्टेशन के पूर्वी फुटब्रिज की मरम्मत का कार्य चल रहा है। यह कार्य अभी 30 मई तक होना है। शनिवार व रविवार को फुटब्रिज पर ब्लॉक लगाकर काम हो रहा है। इसके चलते प्लेटफार्म नंबर सात पर आवागमन रोका गया है। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर छह के आगे बैरिकेडिंग की गई है। शनिवार को गोरखधाम एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों की भीड़ दिखी। हालांकि हर जगह पहले से तैनात आरपीएफ जवानों ने स्थिति संभाली और लोगों को ओवरब्रिज पर रुकने नहीं दिया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें