फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरईपार का मिलावटी पनीर खाने लायक नहीं, जांच में नमूना फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
20 मई को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर पकड़ा था
विज्ञापन

गोरखपुर। पिपराइच के बरईपार में पकड़े गए मिलावटी पनीर का नमूना प्रयोगशाला की जांच में फेल हो गया है। रिपोर्ट में इसे असुरक्षित श्रेणी में पाया गया है। इसका मतलब है कि यह खाने लायक नहीं है। यहां से 12 नमूने भेजे गए थे, जिसमें से पहली रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

बरईपार निवासी खालिद अंसारी मिलावटी पनीर का कारखाना संचालित करता था। बीते 02 मई को अंतरजनपदीय टीम ने छापा मारकर यहां चार क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा था। इसके बाद यहां रात में पनीर बनाने का खेल चलने लगा। जानकारी होने पर 20 मई की शाम को खाद्य सुरक्षा विभाग की जिला स्तरीय टीम ने छापा मारा। इस दौरान ढाई क्विंटल मिलावटी पनीर और 800 लीटर दूध पकड़ा गया। इसके अलावा यहां से रिफाइंड ऑयल, ह्वाइटर समेत कई अन्य रासायनिक पदार्थ भी मिले थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने यहां से 12 नमूने लिए थे। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया अन्य नमूनों की रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें