फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर बैंक प्रबंधक से छह लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आर सन्स इंफ्रालैंड डेवलपर्स और निदेशकों पर केस, फर्जी प्लॉट दिखाकर की गई ठगी
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर दर्ज किया केस, जांच शुरू
गोरखपुर। गीडा के नौसड़ निवासी बैंक प्रबंधक अभिषेक राय से ठगी हो गई। जालसाजों ने लखनऊ में सस्ते दाम पर जमीन दिलाने का झांसा देकर छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने आर सन्स इंफ्रालैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव व कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
अभिषेक राय यूपी ग्रामीण बैंक, बलरामपुर शाखा में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ में आवासीय जमीन खरीदने के लिए कंपनी के गोरखपुर कार्यालय (क्रॉस रोड, बैंक रोड) में संपर्क किया। इस दौरान कंपनी के कर्मचारी मुकेश शाही और प्रियंका मिश्रा ने उन्हें लखनऊ के रहमतनगर, मोहनलालगंज क्षेत्र में जमीन दिखाई।
विज्ञापन

प्रबंधक ने बताया कि कंपनी के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों तबस्सुम परवीन, तरन्नुम परवीन और गौरव श्रीवास्तव की मौजूदगी में जमीन की कीमत 5.04 लाख रुपये तय हुई। स्टांप शुल्क सहित कुल करीब छह लाख रुपये प्रबंधक ने कंपनी को जमा किए। जमीन का रजिस्ट्रीकरण 3 जुलाई 2017 को कराया गया और राजस्व अभिलेखों में नामांतरण 12 अक्तूबर 2017 को दर्ज हुआ।
हालांकि, जब अभिषेक राय ने जमीन पर कब्जा लेने का प्रयास किया तो पता चला कि जमीन किसी और की है और कंपनी ने फर्जी प्लॉट दिखाकर उन्हें ठगा है। कई बार संपर्क करने के बावजूद कंपनी के प्रतिनिधियों ने रुपये लौटाने या जमीन कब्जा देने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने पहले थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर अदालत का रुख किया। अदालत के आदेश पर कंपनी के निदेशक व कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली ओंकारदत्त तिवारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गसभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूरे मामले में अदालत की रिपोर्ट और कंपनी की ओर से दिखाए गए दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें