फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुकान में घुसा बिज्जू, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
हुमायूंपुर उत्तरी में एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में घुसा बिज्जू
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के हुमायूंपुर उत्तरी में स्थित एक दुकान में मंगलवार को बिज्जू घुस गया। इसे देख आसपास के लोग डर गए। लोगों ने इसकी सूचना पार्षद से दी। पार्षद ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने इसे रेस्क्यू कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 16 हुमायूंपुर (उत्तरी) में मंगलवार की शाम नारायण प्रिंटर्स के पास एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में बिज्जू (हनी बेजर) घुस गया। इससे आसपास के लोग डर गए। दुकान के मालिक मुकेश ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय भाजपा पार्षद ऋषि मोहन वर्मा को दी। पार्षद ने वन विभाग के रेंजर दिनेश चौरसिया को प्रकरण से अवगत कराया। इसके बाद आधे घंटे के अंदर वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर लिया। बिज्जू को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बिज्जू एक स्तनधारी जानवर है। जो अधिकतर भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण पश्चिमी एशिया और अफ्रीका में मिलता है। यह एक मांसाहारी प्राणी है। लड़ाकू स्वभाव और मोटी चमड़ी के कारण अन्य जानवर इससे दूर ही रहते हैं और अन्य खूंखार जानवर भी इस पर हमला कम ही करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें