फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बसंत पंचमी पर बन रहा शुभ संयोग, मां सरस्वती की बरसेगी विशेष कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस दिन जिले में एक हजार से ज्यादा मांगलिक कार्य होने का अनुमान
विज्ञापन


गोरखपुर। तीन फरवरी को बसंत पंचमी के दिन शुभ संयोग (त्रिग्रह योग) बन रहा है। इसदिन एक हजार से ज्यादा मांगलिक कार्य होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विशेष कृपा बरसेगी। शादी करने वाले वर-वधू पर मां सरस्वती की कृपा जीवन भर रहेगी।
बेतियाहाता हनुमान मंदिर के महंत आचार्य राम नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन बुध, बृहस्पति तथा चंद्रमा मिलकर त्रिग्रह योग बना रहे हैं। इससे मां सरस्वती की विशेष कृपा इस दिन बरसेगी। इसदिन शादी करने वाले वर-वधू पर मां की जीवन भर कृपा रहेगी। वे जीवन के हर कार्य सफल होंगे। बसंत पंचमी के दिन मांगलिक कार्य के साथ-साथ गृह प्रवेश, मुंडन तथा अन्य शुभ कार्य भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

शहर के दाउदपुर काली मंदिर के पुजारी पंडित विजय शंकर पांडेय ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन मांगलिक कार्य करने से मासांत दोस लगता है जिससे वधू को हानि हो सकती है। बताया कि बसंत पंचमी के दिन मांगलिक कार्य काफी शुभ माना गया है। इससे मां सरस्वती के साथ अन्य देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। जीवन के सारे कार्य सफल होते हैं।

फरवरी में 19 दिन लगन
पंडित विकास मालवीय ने बताया कि जनवरी में नौ दिन लगन रहा जिसमें 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23 व 25 को मांगलिक कार्य हुए। फरवरी में 1, 2, 3, 7, 8, 9 के बाद 12 से 24 तक, कुल 19 दिन लगन है। मार्च में दो से आठ तक व 12 से 15 तक लगन है। साथ ही अप्रैल में 29 व 30 दो दिन लगन है। मई में एक के बाद पांच से 18 मई तक लगन है। साथ ही 22, 23, 24 व 28 मई को भी मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जून में दो से नौ जून तक आठ दिन लगन है।
विज्ञापन



मैरिज हॉल हुए बुक, बैंड बाजा वालों की चांदी
लगन को लेकर शहर के अधिकतर मैरिज हाल पहले ही बुक हो चुके हैं। बसंत पंचमी के दिन तीन फरवरी को कोई मैरिज हाउस खाली नहीं हैं। सिविल लाइंस स्थित मैरिज हाउस संचालक विजय खेमका ने बताया कि तीन फरवरी के लिए ज्यादा लोग बुकिंग के लिए आ रहे हैं। इधर, लगन में बैंड बाजे, सजावट व रोड लाइट वालों की चांदी है। एक दिन कई शादियां होने से रेट भी बढ़े हुए हैं। कई बैंड बाजे वालों की दो से तीन टीम है जो एक ही डेट में अलग-अलग बुकिंग में जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें