फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बच्चे काे सड़क पर पटकने के आरोपी पिता पर हत्या के प्रयास का केस

Fri, 11 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स थाने में पति, सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न, हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज
विज्ञापन

बुधवार को पति ने की थी पत्नी की पिटाई, दोपहर में थाने के सामने 14 माह के बेटे को सड़क पर पटका
गोरखपुर। एम्स थाने के सामने बच्चे को सड़क पर पटकने के आरोपी पिता पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बच्चे की मां बबिता पासवान ने तहरीर देकर नंदानगर दरगहिया निवासी पति आकाश पासवान, सास देवंती देवी और ससुर कृष्ण कुमार पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है।

बबिता ने तहरीर देकर बताया है कि बुधवार सुबह पति के साथ मिलकर सास ने उसकी खूब पिटाई की। इसके बाद एम्स थाने में शिकायत करने पहुंची तो वहां भी दोनों पीछे-पीछे आ गए। पति हाथ से बच्चे को दादी के पास ले जाने के लिए कहकर थाने से बाहर निकल गए। बाहर ले जाकर बच्चे को सड़क पर पटक दिया। इससे बच्चे के सिर की हड्डी टूट गई। पुलिस की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आईसीयू में रखकर डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबिता ने तहरीर देकर बताया है कि ढाई साल पहले शादी हुई थी। कुछ दिन बाद से ही पति पीकर आने लगा, जिससे झगड़ा होने लगा। आरोप है कि आए दिन वे घर से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाते और इन्कार करने पर मारते-पिटते हैं। घर पर सास-ससुर भी दहेज के लिए उत्पीड़न करते हैं। इस संबंध में सीओ कैंट योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति, सास और ससुर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें