फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गल्ला व्यापारी पर गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्रक चढ़ाने की आरोपी ने की थी कोशिश
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र की महेवा मंडी में गला व्यापारी संजय सिंघानिया को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। व्यापारी की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में ट्रक नंबर यूपी 42-बीटी-1449 पर केस दर्ज कर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष गल्ला व्यापारी संजय सिंघानियां हुमायुंपुर दक्षिणी में रहते हैं। इनकी महेवा मंडी में दुकान है। व्यापारी ने तहरीर देकर बताया कि 17 जनवरी को दोपहर 1:10 बजे दुकान के सामने धूप में कुर्सी पर बैठे थे। इस बीच ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। सामने से ट्रक आता देख उठकर भागा तब जाकर जान बच सकी। ट्रक कुर्सी पर धक्का देकर निकल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। बताया कि ईमानदारी से काम करता हूं। गलत का विरोध करता हूं, यह बात धंधेबाजों को नहीं पसंद है। इसलिए यह हमला कराया गया है।
विज्ञापन


कोट-
केस दर्ज कर लिया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
योगेंद्र कुमार सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें