फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ चौराहे की घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंट इलाके में शुक्रवार शाम को बदमाशों ने व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ा दिया। व्यापारी ने बताया कि बैग में लैपटाप, रुपये व अन्य जरूरी कागजात आदि थे। शिकायत पर पहुंची कैंट थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरा और सर्विलांस की मदद से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

लोहिया इन्क्लेव फेस-एक में रहने वाले हरीश कुमार शुक्ल ने तहरीर में लिखा है कि 17 जनवरी की शाम करीब 6:35 बजे कार से विकास भवन से घर लौट रहे थे। छात्रसंघ चौराहे पर शौच करने के लिए रुके। अपनी कार को शौचालय के बाहर सड़क किनारे पार्क कर दी। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो कार के बाएं दरवाजे का शीशा टूटा हुआ मिला। पिछली सीट पर रखा बैग गायब था, जिसमें एक लैपटाप, चार्जर, एटीएम व क्रेडिट कार्ड था। इसके अलावा उनकी कंपनी अवंतिका ट्रेडिंग कंपनी की साझेदारी डीड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, पत्नी और बच्चों के आधार व पैन कार्ड, 21 हजार रुपये की एफडी के कागजात और 25 हजार रुपये नकद भी थे। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि छानबीन चल रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें