फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनएचएआई ठेकेदार पर हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच के तूरा बाजार की घटना, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
विज्ञापन

पिपराइच। तूरा बाजार के पास निर्माणाधीन फोरलेन के साइट पर मिट्टी का कार्य करने वाले ठेकेदार यशवंत सिंह और स्टाफ पर छह से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। जिसमे वे घायल हो गए, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहपुर निवासी यशवंत सिंह एनएचएआई फोरलेन पर मिट्टी कार्य के लिए जिया कंस्ट्रक्शन जमालपुर सिवान बिहार के अंकेश सिंह का पांच वाहन मासिक किराए पर लिया था। कार्य के 15 दिन बाद एडवांस देने की बात हुई थी। आरोप है कि एक सप्ताह के अंदर ही अंकेश एडवांस देने का दबाव बनाने लगा। बातचीत के बाद 25 जनवरी तक समय दिया गया था। छह जनवरी को मिलने के बहाने तूरा बाजार के साइट पर बोलेरो से आए अंकेश और उसके छह साथी मुझे और मेरे स्टाफ रामकोला निवासी कन्हैया को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। कन्हैया को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें