फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूपी की फुटबॉल टीम में आशिद व दिलशेर का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के हैं दोनों छात्र, मेरठ में प्रशिक्षण के बाद हुए चयनित
विज्ञापन

26 जुलाई से छह अगस्त तक मध्य प्रदेश के बालाघाट में आयोजित होगी जूनियर नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता
गोरखपुर। मध्य प्रदेश के बालाघाट में जूनियर नेशनल बीसी राय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में जिले के आशिद और दिलशेर का चयन हुआ है। अखिल भारतीय फुटबॉल संघ की ओर से 26 जुलाई से छह अगस्त तक यह प्रतियोगिता होनी है।
यूपी फुटबॉल संघ की ओर से मेरठ में हुए ट्रायल में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 35 चयनित खिलाड़ियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण मेरठ में आयोजित हुआ। गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के छात्र आशिद और दिलशेर का प्रशिक्षण के बाद चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी टीम में दोनों खिलाड़ियों के चयन पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, जिला क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह, क्रीड़ाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, कोच संतोष कुमार सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें