फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छठ पर बहन को गला दबाकर मारा...गहने और कागजात भी ले गया था भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलम हत्याकांड : पुलिस का दावा- बोरे में बहन का शव रख बाइक पर लादकर ले भागा था आरोपी भाई
विज्ञापन




जेवर, कागजात और बाइक बरामद, आरोपी भेजा गया जेल



विवेचना में बढ़ाई गई हत्या कर शव छिपाने और चोरी की धारा



गाेरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के रामपुर नयागांव में नीलम निषाद हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई राम आशीष निषाद ने जमीन के मुआवजे में हिस्से को लेकर छठ के दिन बहन का गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वारदात के बाद वह मां के बक्शे का ताला तोड़कर गहने और खेत के कागजात चुरा ले गया था।



आरोपी ने बताया कि उसने बहन के शव को बोरे में भरकर बाइक से कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में गन्ने के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




27 अक्तूबर की शाम पांच बजे के बाद नीलम संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसी रात गोरखनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। जांच के दौरान पुलिस ने पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें नीलम का भाई राम आशीष एक बोरे को बाइक पर लादकर ले जाता दिखा। इसके बाद शक गहराया और पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी को हिरासत में ले लिया।



पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीन बंधे में जाने के बाद परिवार को सरकार से पांच लाख रुपये मुआवजा मिला था। उसने उसमें से अपना हिस्सा मांगा लेकिन पिता चिंकू निषाद ने बहन की शादी के लिए रुपये जमा करने की बात कहकर देने से मना कर दिया था। इससे वह नाराज था।



उसने पुलिस को बताया कि 27 अक्तूबर को छठ पूजा के दिन मां इसरावती देवी मायके गुलरिहा स्थित अशरफपुर गांव गई थीं। मां के जाने के बाद उसने घर में अकेली बहन नीलम का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मां के बक्शे का ताला तोड़कर गहने और खेत के कागजात चोरी कर लिए। शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से ले जाकर कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गन्ने के खेत में फेंक दिया था। उस दौरान उसके पिता गांव के बाहर पशु चराने गए थे।



सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आरोपी राम आशीष निषाद की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल, चोरी किए गए गहने, खेत के दस्तावेज और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस ने मामले में हत्या कर शव छिपाने और चोरी की धारा में बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को शुक्रवार दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।







बहन के हाथ-पैर तोड़े फिर बोरे में भरकर बाइक पर बांधा



पुलिस ने अनुसार, हत्यारोपी राम आशीष ने कबूल किया कि मां के मायके जाने के बाद बहन नीलम भी बड़ी बहन के घर छठ में जाने के लिए तैयार हो रही थी। घर पहुंचते ही नीलम से विवाद हो गया। इसके बाद उसने नीलम की हत्या कर दी। इसके बाद उसका हाथ-पैर तोड़े। फिर लाश को बोरे में भरकर उसकी गठरी बना दी। इसके बाद उसे बाइक पर बांधकर 70 किमी दूर कुशीनगर जिले में फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।







छोटा भाई किशोरी को अगवा करने के मामले में जेल में है बंद



आरोपी राम आशीष के पिता चिंकू निषाद खेती-किसानी करते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। राम आशीष निषाद सबसे बड़ा है और राज मिस्त्री का काम करता है। वहीं छोटा बेटा गोलू (22) किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में जेल में बंद है। दो बेटियों में से एक की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी नीलम (19) की हाल ही में शादी तय हुई थी। नीलम की शादी की तैयारी के लिए गहनों की भी खरीदारी की जा रही थी। इसी बात से राम आशीष नाराज था। इसे लेकर वह बहन से भी कई बार विवाद कर चुका था।







घर पर नीलम नहीं मिली तो ढूंढना शुरू किया



शाम को पिता चिंकू निषाद लौटे तो नीलम घर पर नहीं थी। आसपास पूछा तो पता चला कि नीलम ने छठ पूजा में जाने की बात कही थी। पिता ने सोचा कि वह पूजा में गई होगी। काफी देर इंतजार के बाद भी नीलम नहीं लौटी तो उन्होंने फिर खोजबीन शुरू की। आसपास की लड़कियों से पूछने पर पता चला कि नीलम पूजा में कहीं दिखी ही नहीं। इस पर पिता परेशान हो गए। फिर गांव के ही एक व्यक्ति ने चिंकू निषाद को बताया कि उनका बड़ा बेटा राम आशीष शाम को घर से बाइक पर जाते दिखा था। बाइक पर एक बड़ा बोरा बंधा था। एक जगह उसकी बाइक बेकाबू होकर गिर गई थी। लोग मदद के लिए आए तो उसने मना कर दिया और तुरंत बाइक उठाकर चला गया। उस व्यक्ति ने बताया कि बोरा देखकर कुछ संदेह हुआ था।
विज्ञापन








घर के अंदर टूटा दीया, दिखे संघर्ष के निशान



चिंकू निषाद ने मायके गई पत्नी को फोन कर सब कुछ बताया। इसरावती देवी तुरंत अपने भाई के साथ घर पहुंचीं। अंदर जाकर देखा तो कमरे में एक टूटा हुआ दीया और संघर्ष के निशान दिखे। रात करीब 9 बजे उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और बयान दर्ज किए। पुलिस ने राम आशीष और नीलम दोनों के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन दोनों के नंबर बंद थे। मंगलवार को नीलम के माता-पिता पड़ोसियों के साथ खोजबीन में निकले। पुलिस ने आशंका जताई कि कहीं नीलम किसी के साथ चली तो नहीं गई। इस पर मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। फुटेज में राम आशीष अपनी बाइक पर पीछे बोरा लादे जाते दिखा। यह देखकर परिजन मंगलवार सुबह 11:30 बजे गोरखनाथ थाने पहुंचे और तहरीर दी।







मुझे ऐसा बेटा नहीं चाहिए .. इसे फांसी दो



मां इसरावती देवी रोते हुए बोलीं- मुझे ऐसा बेटा नहीं चाहिए। बेटे को फांसी की दी जाए। उसने मेरी मासूम बेटी की हत्या कर दी। ये कहते हुए वह फफक पड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें