फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाइलिट में बनेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब, दो पाठ्यक्रम होंगे संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के 27 शहरों में बन रही है एआई लैब, 12वीं, आईटीआई और पाॅलिटेक्निक छात्रों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

गोरखपुर। नाइलिट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्राॅनिक्स एंड इन्फाॅर्मेशन टेक्नाेलाॅजी) में पूर्वांचल के युवाओं को मुफ्त में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए एआई लैब (प्रयोगशाला) बनाई जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से देश के 27 शहरों में लैब बनाई रही है। इसमें गोरखपुर में एक शाखा शामिल है। इसमें दो पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। अप्रैल में यह लैब तैयार हो जाएगी।
नाइलिट की योजना एआई लैब को सेंटर आफ एक्सीलेंस के तौर पर प्रयोग में लाने की है। ऐसे में इसमें दो तरह के पाठ्यक्रम का संचालन किया जाएगा। पहला पाठ्यक्रम फाउंडेशन कोर्स इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप्लिकेशन होगा। दूसरे पाठ्यक्रम के तौर पर सर्टिफिकेट कोर्स और डाटा साइंस का संचालन किया जाएगा। एआई के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नाइलिट ने देश में 27 एआई लैब स्थापित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से नाइलिट को 14 करोड़ 63 लाख रुपये की अनुमानित लागत का अनुदान स्वीकृत कर दिया गया है। इसी धनराशि के एक हिस्से से नाइलिट गोरखपुर में एआई लैब की स्थापना की जाएगी। इसकी अनुमानित लागत करीब 80 लाख होगी। इस लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस के क्षेत्र में नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह लैब ग्रैफिक प्रोसेसिंग यूनिट से युक्त होगी।

शुरुआती दौर में नवाचार से प्रोत्साहित करने का उद्देश्य
लैब की स्थापना के बाद शुरुआती दौर में कक्षा 12वीं, आईटीआई और पाॅलिटेक्निक के छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य तकनीकी अध्ययन के शुरुआती दौर में युवाओं में एआई के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करना है। बाद में नाइलिट की योजना स्नातक व परास्नातक विद्यार्थियों को जोड़ने की भी है।
विज्ञापन


-कोट...

इंडिया एआई मिशन के तहत देश में 27 एआई लैब बनाई जानी है। इसमें एक लैब लखनऊ और एक गोरखपुर की नाइटिल शाखा में बनेगी। यह लैब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। साथ ही सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में कार्य करेगी।
- डाॅ. मदन मोहन त्रिपाठी, महानिदेशक, नाइलिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें