फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेवा मंडी: दुकानदारों से सड़क खाली कराई, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर सामान रखकर बिक्री करने से लगता है हर दिन जाम, सड़क का आधा हिस्सा दुकानदारों के कब्जे में
विज्ञापन

अतिक्रमण से लगा जाम तो होगी कार्रवाई : मंडी सचिव

गोरखपुर। महेवा मंडी में जाम व गंदगी से व्यापारी परेशान हैं। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। सोमवार को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंडी सचिव प्रवीन अवस्थी ने दुकानदारों से रास्ता खाली करवाया। तब जाकर जाम से मुक्ति मिली।

बताया जा रहा है कि कुछ व्यापारियों व फुटकर दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की नसीहत देने के साथ-साथ दुकानों को बढ़ाकर सड़क तक रखे गए माल को अंदर करवाया गया। मंडी सचिव प्रवीन अवस्थी ने व्यापारियों से कहा कि मंडी में अतिक्रमण की वजह से जाम नहीं लगना चाहिए। आगे से किसी भी व्यापारी की ओर से अतिक्रमण किया हुआ पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आपके अपने अखबार अमर उजाला ने लगातार महेवा मंडी की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसको लेकर मंडी सचिव ने दुकानदारों को सोमवार को हिदायत देते हुए रास्ते को खाली करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें