फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दस हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 15 Nov 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुईं बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाने में धोखाधड़ी के मामले में वांछित 10 हजार के इनामी चंदन निवासी कम्हारी थाना पड़री महराजगंज को सिकरीगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर के बाघागाड़ा पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के महदेवा बाजार निवासी एजाज अहमद ने सिकरीगंज थाने में चंदन के विरुद्ध तीन मई 2024 को धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। तभी से अभियुक्त फरार चल रहा था। एसएचओ कमलेश कुमार ने बताया कि 10 हजार के इनामी चंदन को बाघागाड़ा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें