फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन किमी दौड़ में अनुज ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज के सूरस में आयोजित हुई मंडल स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता
विज्ञापन

कैंपियरगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूरस में रविवार को मंडल स्तरीय तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी खलीलाबाद के अनुज यादव, सहजनवां के उमाशंकर यादव, महराजगंज के सदानन्द निषाद, सरपतहां के पंकज चौरसिया व मोहद्दीपुर के रवि विश्वकर्मा को नकद राशि मेडल व ट्राॅफी से पुरस्कृत किया गया
जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने वाले प्रतिभागी सीनियर वर्ग में साक्षी पासवान, रूपेश सहानी, अजय यादव, शिव यादव और जूनियर वर्ग में स्नेह लता मौर्या, कुमारी मानसी व हिमांशु मौर्य को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूर्यलाल मौर्या ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संस्था के निदेशक राजेश्वर पासवान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अजय सिंह, राजेंद्र तिवारी,ओमप्रकाश, अनिल, सुरेश, राहुल सिंह, डॉ. सतीश मौर्या, सुधाकर मौर्या, पंकज मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें