फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंई बाजार। सिकरीगंज पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मुनीब चौहान (19) हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी निक्कू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अबतक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दो अन्य हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


हरिजनपुर गांव शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर मंगलवार को मुनीब चौहान का हरिजनपुर निवासी सतेंद्र, निक्कू समेत पांच आरोपियों ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी थी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में दो हमलावरों आकाश चौहान और बॉबी चौहान को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य भागे आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसबीच पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार को मामले में नामजद आरोपी निक्कू को भी गिरफ्तार कर कर लिया।

एसपी नार्थ दिनेश पुरी ने बताया कि शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान हुई मारपीट में मुनीब की मौत के मामले में अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें