कोतवाली पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही भिजवा चुकी है जेल
गोरखपुर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी अंकपत्र व अंगूठे का क्लोन बनाने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शाहपुर के धर्मपुर के पास रहने वाले संदीप चौहान के रूप में हुई। इसके पास से पुलिस ने एक सीपीयू हार्ड डिस्क के साथ बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भिजवा दिया।
कोतवाली पुलिस फर्जी दस्तावेज तैयार करने के दो आरोपियों शाहपुर के बिछिया निवासी श्याम बिहारी गुप्ता उर्फ गंगा राम और महराजगंज निचलौल निवासी इमरान खान को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। आरोपियों के निशानदेही पर अंगूठे का क्लोन बनाने वाली मशीन, अन्य उपकरण समेत फर्जी अंकपत्र मिले थे। पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों समेत छह पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, इमरान खान हुमायुंपुर उत्तरी में किराए का कमरा लेकर रहता था। जहां कंप्यूटर से लगाए कई सारे उपकरण मौजूद थे। यहीं बैठकर वह फर्जी क्लोन व मार्कशीट तैयार करता था। आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने संदीप, ओमप्रकाश पंडित, जयंत प्रताप और तबरेज के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।