फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोपी पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरुवा बाजार। पुलिस टीम पर फायरिंग के आरोपी पशु तस्कर रणविजय यादव को बेलघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह नौ बजे उसे असिलाभार-बजरिया मार्ग से पुलिस ने पकड़ा। उसके पास से बाइक भी बरामद की है। वह गोला थाने का गैंगस्टर बताया जा रहा है। वह उरुवा के भरथरी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर की रात को बेलघाट पुलिस ने जनपद रामपुर के थाना अजीमनगर निवासी खिजरपुर इमरान अली को पशु तस्करी के आरोप में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था। उस समय बाइक सवार रणविजय यादव अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था। इमरान अली के बयान के अनुसार, जिस तमंचे से पुलिस टीम पर फायर किया गया, वह रणविजय यादव का था। रणविजय के खिलाफ उरुवा थाने में गोवध अधिनियम और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज है। थानाप्रभारी श्यामदेव चौधरी ने बताया कि पशु तस्करी पर नकेल कसने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। रणविजय और उसके साथी न केवल पशुओं की अवैध तस्करी में लिप्त थे, बल्कि पुलिस टीम पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है। उसे जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें