फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रक चालक को बंधक बनाकर 74 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे ट्रक मालिक को जान से मारने की नियत से दौड़ाया
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर चिलुआताल पुलिस ने दर्ज किया केस
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र में ट्रक चालक को बंधक बनाकर मारपीट और ट्रक मालिक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के करीब साढ़े चार महीने बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने डकैती, मारपीट और धमकी जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरपुर बुदहट देवरार तुला निवासी राजवीर सिंह ट्रक चलवाने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पूर्व चालक अहिरौली निवासी अरमान अली ने अपने साथियों हमीद अली, शाहरुख खान और कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। राजवीर के अनुसार, बीते 3 जून को उनकी ट्रक में गिट्टी लोड कर पिपराइच भेजी गई थी। गिट्टी उतारने के बाद चालक जब घर लौट रहा था तो बलुआ के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने ट्रक को रोक लिया और चालक को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने चालक से कहा कि अपने मालिक को बुलाओ, वरना हत्या कर देंगे। इस दौरान चालक ने फोन कर राजवीर को सूचना दी। ट्रक से गिट्टी गिराने के बाद मिले 74 हजार रुपये भी हमलावरों ने छीन लिए। सूचना पाकर जब राजवीर मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें देखते ही जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन

राजवीर ने बताया कि उन्होंने घटना के बाद चिलुआताल थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया । इसके बाद उन्होंने सिविल कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। कोर्ट के आदेश पर अब चिलुआताल पुलिस ने डकैती, मारपीट, धमकी और बंधक बनाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
थानाप्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें