फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिजली कटने से नाराज उपभोक्ताओं ने एसएसओ को पीटा, उपकेंद्र में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुंड फीडर का मामला, तिवारीपुर थाने में तीन नामजद समेत 12 लोगों पर केस
विज्ञापन

गोरखपुर। बिजली कटने से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार रात सूर्यकुंड उपकेंद्र के एसएसओ विजय कुमार यादव की पिटाई कर दी। साथ ही उपकेंद्र में तोड़फोड़ और बाहर आकर पथराव भी किया। एसएसओ ने तिवारीपुर पुलिस को तहरीर देकर माधवपुर के आकाश दीप उपाध्याय, गुड़िया जायसवाल, नीरज यादव समेत 12 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।

पीड़ित विजय कुमार, भारतीय सेना के रिटायर्ड हवलदार हैं और वर्तमान में बिजली उपकेंद्र सूर्यकुंड में एसएसओ (सब स्टेशन ऑफिसर) के पद पर कार्यरत है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को तकनीकी कारणों से रात करीब 11:30 बजे माधवपुर फीडर के 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर के एक फेज की लाइन बंद हो गई। दुरुस्त करने के लिए संबंधित लाइनमैन को मौके पर भेज दिया गया था। इसी बीच आकाश दीप उपाध्याय, गुड़िया जायसवाल और नीरज यादव के साथ करीब 10 से 12 लोग गुट बनाकर पावर हाउस के अंदर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर ईंट-डंडे और राॅड से हमला कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोप लगाया कि पावर हाउस की लाॅग बुक भी फाड़ दी। मोबाइल, लैब व मोटर साइकिल तोड़कर सरकारी संपत्ति को काफी क्षति पहुंचाई।
विज्ञापन


..........

इसके पहले भी एक बार कर हो चुका है विवाद
सूरजकुंड उपकेंद्र में इसके पहले भी गर्मी के मौसम में विवाद हो चुका है। निगम का आरोप है कि आसपास के इलाके के लोग गर्मी में आपूर्ति बाधित होने पर सीधे उपकेंद्र आकर दुर्व्यवहार करते हैं। ऐसे ही पिछले साल भी हुआ था।



दो घंटे बिजली आपूर्ति थी बाधित

लोड अधिक होने से माधवपुर फीडर से जुड़े एक क्षेत्र में 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर का एक फेज शनिवार शाम साढ़े सात बजे से लेकर रात साढ़े नौ बजे तक बंद हो गया। आरोप है कि इसी फेज की आपूर्ति बाधित होने पर स्थानीय लोग झुंड बनाकर उपकेंद्र पहुंच गए थे।


कोट



गर्मी में डिमांड के हिसाब से पूरी कोशिश की जाती है कि आपूर्ति अधिक से अधिक समय तक बहाल रह सके। लोड बढ़ने पर कभी कभार आपूर्ति की दिक्कत आती है तो टीम काम करने पहुंचे जाती है। कभी समय भी लग जाता है। लेकिन आपूर्ति बाधित होने पर उपकेंद्र पहुंच कर एसएसओ से हाथापाई, मारपीट या पत्थरबाजी करके आपूर्ति कैसे शुरू कराई जा सकती है।
विज्ञापन

- अतुल रघुवंशी, अधिशासी अभियंता, बक्शीपुर

कौड़ीराम में बिजली चोरी में सात पर केस

गोरखपुर। कौड़ीराम क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगने के बाद चोरी से बिजली के उपभोग पर सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिशासी अभियंता संतोष तिवारी ने बताया कि कौड़ीराम क्षेत्र में तेजी से स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सभी परिसर में कनेक्शन की स्थिति की जांच भी कराई जा रही है। बड़हलगंज के पुराना गोला मोहल्ला में एक व्यक्ति के घर जांच के लिए टीम पहुंची तो आर्मर्ड केबल काटकर बिजली चोरी की जा रही थी। वीडियोग्राफी करते हुए केबल की जांच की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें