फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लालजी की फटकार से नाराज होकर मनबढ़ ने घर पर चढ़कर बोलेरो में लगाई थी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा के खैराबाद डूडी गांव में लालजी निषाद (50) की फटकार से नाराज होकर उनकी हत्या करने की योजना बनाकर आरोपी अमन सोनकर ने दोस्तों के साथ घर पर चढ़कर बोलेरो में आग लगाई थी। साथ ही लालजी की मां तेतरी देवी (70) की गला दबाकर मारने की कोशिश की थी। तेतरी देवी काे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उम्र अधिक होने से डॉक्टरों को भी इलाज में परेशानी हो रही है। घटना को यादकर तेतरी देवी घबरा जा रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल, खैराबाद डूडी में शनिवार रात में अमन सोनकर अपने दो साथियों के साथ लालजी निषाद के घर पहुंचकर पहले बोलेरो फूंक दिया। बगल में उनकी मां वहां सोई थीं, उनका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास और मारपीट की। लालजी निषाद ने आरोप लगाया है कि अमन सोनकर अपने साथियों के साथ शादी में गया था। वहां कुछ लड़कों से विवाद कर लिया था। शिकायत उसके परिजनों से की थी। इसके अलावा गांव में अमन ने एक लड़के से भी मारपीट की थी। इसके बाद फटकार लगाई थी। वह बदला लेने की फिराक में था। शनिवार को मां को बगल में स्थित घोटा जहां गाय, भैंस रखी जाती है, वहां बैठाकर थोड़ी देर में आने के लिए कहकर दो सौ मीटर दूर घर में गया था। तभी अमन ने हमला बोल दिया। उसे पता था कि रात के समय वहां मौजूद रहता हूं। मेरी हत्या की योजना बनाकर वह आया था।

अवैध शराब का धंधा करता है आरोपी
लालजी निषाद ने आरोप लगाया है कि अमन अवैध शराब का धंधा करता है। बार-बार गलत काम करने से टोकने पर वह पसंद नहीं करता है। उसपर मारपीट और अन्य मामलों में छह केस दर्ज हैं। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह का कहना है कि दो आरोपी अमन सोनकर और अनुज यादव को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। अज्ञात आरोपी की पहचान कर बहुत जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

-
प्रतिनिधिमंडल ने गैंगस्टर लगाने की मांग
घटना का संज्ञान लेते हुए चौरीचौरा विधायक विधायक ई. सरवन निषाद के निर्देश पर सोमवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डाॅ. अमित कुमार निषाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल परिजनों से मुलाकात की। एसपी से वार्ता कर दोषियों पर गैंगस्टर सहित कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। विधायक सरवन निषाद ने कहा है कि पीड़ित परिवार के साथ हैं, अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई सुनिश्चित होगी, कोई भी दोषी बचेगा नहीं। निषाद पार्टी पीड़ित परिवार की कानूनी मदद भी करेगी। प्रतिनिधिमंडल में विधायक प्रतिनिधि रामदया सागर निषाद, हरेंद्र यादव, दिलीप यादव, विपिन कुमार निषाद, संदीप मौर्या, रमेश चंद निषाद, दीपक उपाध्याय, विष्णु मौर्या, मनबोध दुबे, संतोष गुप्ता, राहुल जायसवाल, सुनील पटेल, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें