गोरखपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष विमान से बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर हवाई अड्डे पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शाह महाराजगंज में आयोजित सभा को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।
एयरपोर्ट पर गृह मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों से चुनाव का हाल जाना तथा ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीतने का मंत्र दिया। गृह मंत्री का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बृजेश मणि मिश्र, हिमांशु श्रीवास्तव, विश्वजीत सिंह आशु, अरविंद त्रिपाठी, अमिता गुप्ता, रागिनी जायसवाल, विशाल पांडेय, समीर श्रीवास्तव, सोमू निगम, अमित श्रीवास्तव व अन्य शामिल रहे। ब्यूरो