फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मतदान के दिन सियासी के साथ मौसम का पारा भी रहेगा हाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। मौसम के साथ सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। सातवें चरण का चुनाव एक जून को गोरखपुर समेत मंडल के जिलों में होना है। मतदान के दिन सियासी पारे के साथ मौसम का तापमान भी हाई रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो एक जून को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


गोरखपुर सदर लोकसभा, बांसगांव और महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया लोकसभा सीट पर सातवें चरण में एक जून को मतदान होना है। इस दौरान एक सप्ताह पहले पड़ रही गर्मी से चुनाव प्रचार कर रहे प्रत्याशी और समर्थकों को काफी समस्या हो रही थी। दो दिन पहले एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चटक धूप से राहत मिलने के साथ वातावरण में नमी आई थी। बृहस्पतिवार की सुबह बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। इसके बाद दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जबकि आर्द्रता 78 प्रतिशत से 52 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इसके दूसरे दिन ही 24 घंटे में तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता घट कर 76 प्रतिशत से 34 प्रतिशत पहुंच गया। मौसम विभाग ने एक जून तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने का अनुमान जताया है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं को मतदान का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन ने इसको लेकर मतदान केंद्र पर आवश्यक निर्देश दे रखे हैं। मतदान केंद्र पर छाया के साथ पानी की व्यवस्था की जाएगी।
आज भी सामान्य से अधिक रहेगा तापमान
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को बस्ती मंडल के जिलों में लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। संतकबीरनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत खजनी विधानसभा में शनिवार को मतदान पड़ना है। मौसम विभाग की माने तो दिन का तापमान 41 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। ऐसे में मतदान के लिए जाते समय अपने साथ गमछा या टोपी अवश्य साथ रखें, जिससे सिर ढक सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें