फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जांच में लापरवाही का आरोप, छात्रा बोली, आईजीआरएस पर भी लगाई जा रही झूठी रिपोर्ट

Fri, 12 Sep 2025 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। थाना क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा ने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ आपराधिक कृत्य करने के मामले में पुलिस ठीक ढंग से जांच नहीं कर रही है। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन हर बार जिम्मेदारों ने गलत रिपोर्ट लगाकर मामले को निस्तारित कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि सचिन नामक युवक ने उसके साथ आपराधिक कृत्य किया था। इस मामले में बीते जून माह में गंभीर धाराओें में केस दर्ज हुआ था, लेकिन आरोपी के प्रभाव के चलते मामले की सही जांच नहीं हो पा रही है। जिम्मेदार गलत रिपोर्ट लगाने के साथ ही आरोपी व अन्य लोगों से उसे धमकी भी दिलवा रहा है। आरोप है कि जांच के नाम पर एक सिपाही उसे प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि मामले का सही निस्तारण न होने से वह मानसिक रूप से परेशान है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दरवेश सिंह ने बताया कि केस की जांच कर रहे विवेचक को एक सप्ताह के अंदर मामले की निष्पक्ष जांच कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें