फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उनवल में पशु चोरों का आतंक, रात में पिकअप से मवेशी उठा ले जा रहे बदमाश

Fri, 12 Sep 2025 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध पर ईंट-पत्थर भी चला रहे बदमाश, पुलिस ने बढ़ाई गश्त
विज्ञापन

उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत उनवल में इन दिनों पशु चोरों का आतंक बढ़ गया है। चोर दिन में सड़कों के किनारे बंधे मवेशियों की रेकी करते हैं और रात में पिकअप से मवेशियों को उठा ले जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक, 3 सितंबर की रात वार्ड नंबर चार निवासी रामअधार यादव की लगभग 60 हजार रुपये की गाय को चोरों ने बाईपास के किनारे से उठा लिया। जब गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे लोगों ने पशुपालक को फोन कर चोरों को रोकने की कोशिश की तो बदमाश ईंट-पत्थर चलाते हुए पिकअप लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

इसी तरह बुधवार रात वार्ड नंबर आठ में दिलीप यादव के घर के पास भी पिकअप सवार चोर देखे गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक चोर पिकअप लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। रणनीति के तहत चोरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से दहशत का माहौल है और पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें