फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में नर्सिंग स्टाफ पर अभद्रता का आरोप, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद गलत इंजेक्शन देने का आरोप
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स के हड्डी रोग विभाग की आईपीडी में मरीज के परिजन और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मरीज के परिजन ने नर्सिंग अधिकारी पर अभद्र व्यवहार और मारपीट की कोशिश का आरोप लगाते हुए एम्स थाने में शिकायत दी है। साथ ही एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता को भी इस संबंध में अवगत कराया।

मामला देवरिया जिले के सिविल लाइंस निवासी अतुल तिवारी से जुड़ा है। उनके दाहिने पैर का ऑपरेशन एम्स में हुआ है। पत्नी अमृता तिवारी ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद उनके पति को गलत तरीके से इंजेक्शन दिया गया, जिससे उन्हें सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो नर्सिंग अधिकारी ने कथित रूप से मारने की धमकी देते हुए स्टूल उठा लिया। यह भी आरोप लगाया कि नर्सिंग स्टाफ ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अन्य कर्मचारियों, स्वीपर और वार्ड स्टाफ ने भी दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन का कहना है कि पहले भी वार्ड में साफ-सफाई और सुविधाओं की कमी को लेकर उन्होंने शिकायत की थी, जिसके बाद से स्टाफ में नाराजगी बनी हुई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई बार कहने के बावजूद बेड पर चादर तक नहीं बिछाई गई। सूचना मिलने पर एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता स्वयं आईपीडी पहुंचीं और संबंधित पक्षों से बातचीत की। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं और नर्सिंग अधिकारी को तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें