फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बर्ड फ्लू से अलर्ट...एक हफ्ते बंद रहेगा चिड़ियाघर- जांच के लिए 105 लोगों का लिया गया सैंपल

Wed, 14 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मौत के बाद सैंपल आईवीआरआई, बरेली के साथ ही राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजा गया था। जांच में शक्ति की मौत की वजह बर्ड फ्लू आई है। इसके बाद से ही चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया। वहीं, आरएमआरसी (रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर) की टीम ने मंगलवार की सुबह चिड़ियाघर पहुंचकर बाघिन शक्ति की देखरेख करने वाले समेत 105 से अधिक कर्मियों का बर्ड फ्लू जांच के लिए सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में सैनिटाइजेशन करते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर। एच5 एवियन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) संक्रमण को लेकर चिड़ियाघर और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। 20 मई तक चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया है। साथ ही मंगलवार को दिनभर सैनिटाइजेशन किया गया। वहीं बर्ड फ्लू संक्रमण की जांच के लिए 105 कर्मियों का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में एच5 एवियन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) संक्रमण की आशंका को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मंगलवार को लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक की।

सात मई को भोर में अस्पताल में बाघिन शक्ति की मौत हो गई थी। उसने एक दिन पहले कम पानी पीया था। मौत का कारण मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर सामने आया था। शक्ति अभी दो साल की थी। उसे मैलानी से रेस्क्यू कर लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर में कर्मचारियों का नमूना जांच के लिए एकत्रित करते आरएमआरसी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौत के बाद सैंपल आईवीआरआई, बरेली के साथ ही राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजा गया था। जांच में शक्ति की मौत की वजह बर्ड फ्लू आई है।

इसके बाद से ही चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया। वहीं, आरएमआरसी (रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर) की टीम ने मंगलवार की सुबह चिड़ियाघर पहुंचकर बाघिन शक्ति की देखरेख करने वाले समेत 105 से अधिक कर्मियों का बर्ड फ्लू जांच के लिए सैंपल लिया गया।

रामगढ़ताल के किनारों को भी किया गया सैनिटाइज
बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए मंगलवार को चिड़ियाघर के वेटलैंड का भी सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके अलावा रामगढ़ताल के किनारों को भी सैनिटाइज किया गया है। दाेनों स्थानों पर पक्षी वास करते हैं।

बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए चिड़ियाघर को 20 मई तक बंद कर दिया गया है। चिड़ियाघर के कर्मियों की जांच के लिए आरएमआरसी की टीम ने सैंपल लिया है। साथ ही पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया है: विकास यादव, निदेशक, चिड़ियाघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें