फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकटहवा पुल गैंगवार : इलाके में दहशत बरकरार, पांच संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने देर रात तक चलाया सघन तलाशी अभियान, रविवार को पीपीगंज-पनियरा थाने पहुंचे डीआईजी
विज्ञापन


गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के अकटहवा पुल पर 27 अक्तूबर को रेड और एके-47 गैंग के बीच हुई खूनी गैंगवार के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। घटना के सात दिन बाद भी इलाके में दहशत बरकरार है। एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में गोरखपुर और महाराजगंज जिले की संयुक्त पुलिस टीमों ने रविवार की रात नरकटहा और डोमर गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। वहीं, रविवार को डीआईजी डॉ. एस चनप्पा पीपीगंज और महराजगंज के पनियरा थाने पहुंचे। पीपीगंज में बैठक कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
सूत्रों के अनुसार, तलाशी अभियान देर रात तक जारी रहा और पुलिस ने कई घरों की बारीकी से जांच की। घटना के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पीपीगंज और पनियरा थानेदारों को हटाया जा चुका है। रविवार को एसएसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में सीओ को भी सर्किल से हटाकर यातायात विभाग में भेज दिया।
विज्ञापन

दोपहर में डीआईजी रेंज डॉ. एस चनप्पा ने पनियरा थाने का औचक निरीक्षण कर अपराध रिकाॅर्ड, बदमाशों की सूची और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीआईजी ने कहा कि किसी भी गैंग से जुड़े अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस को गैंगवार के पीछे की हर कड़ी तक पहुंचना होगा। पीपीगंज थाने में डीआईजी ने बैठक कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



दो बाल अपचारी बाल सुधार गृह भेजे
जंगल कौड़िया। गैंगवार के मामले में पुलिस ने रविवार को दो बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भिजवा दिया। घटना में सात लोग घायल हुए थे, जिसके बाद से गोरखपुर और महराजगंज पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, डीआईजी ने पीपीगंज, कैंपियरगंज और पनियरा थाने के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गैंग से जुड़े सभी गुर्गों, शरणदाताओं और संरक्षण देने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने पीपीगंज से एके-47 स्टीकर लगी बाइक को भी जब्त किया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दो बाल अपचारियों को विधिक कार्रवाई के बाद बाल सुधार गृह भिजवाया गया है। क्षेत्र में अब शांति का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें