फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का अकटहवा पुल गैंगवार : 10 और आरोपी गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी भी शामिल-16 मनबढ़ जा चुके हैं जेल

Tue, 04 Nov 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

27 अक्तूबर को दोपहर में डोमरा (अकटहवा) और नरकटहा गांव के दो गुट अकटहवा पुल पर भिड़ गए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। फायरिंग भी हुई। इससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण और राहगीर जान बचाकर भागे, दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। जबकि ठेला-खोमचे वाले अपना सामान छोड़कर भाग निकले। पुल पर ईंट-पत्थर और जूते-चप्पल बिखरे मिले थे।
विज्ञापन
अकटहवा पुल पर गैंगवार में पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के अकटहवा पुल पर गैंगवार मामले में पीपीगंज और पनियरा पुलिस की टीम ने सोमवार को कैंपियरगंज क्षेत्र से 10 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें तीन बाल अपचारी भी शामिल हैं। इन सभी का संबंध रेड गैंग और एके-47 गैंग से बताया जा रहा है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल सीडीआर के जरिये उनके सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कैंपियरगंज के महावनखोर निवासी निखिल सैनी, हरिनंदन मिश्रा उर्फ गोरे मिश्रा, अवनीश यादव, अजय यादव, अमरनाथ पासवान, अंशु गुप्ता और संतकबीरनगर के मेंहदावल निवासी मुन्ना लाल मौर्या के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए सभी युवकों को जेल भिजवा दिया है। जबकि तीन बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भिजवाया गया है। मामले में 16 आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है।
 

27 अक्तूबर को दोपहर में डोमरा (अकटहवा) और नरकटहा गांव के दो गुट अकटहवा पुल पर भिड़ गए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। फायरिंग भी हुई। इससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण और राहगीर जान बचाकर भागे, दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। जबकि ठेला-खोमचे वाले अपना सामान छोड़कर भाग निकले। पुल पर ईंट-पत्थर और जूते-चप्पल बिखरे मिले थे।

मारपीट के दौरान आरोपी पीपीगंज थाना क्षेत्र से होते हुए पुल पार कर पनियरा थाना क्षेत्र (महाराजगंज) तक पहुंच गए और वहां भी हवाई फायरिंग की। आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

उधर, मामले में नामजद अजय निषाद, रितेश, रविंद्र निषाद, विकास और विमलेश सहित कई अन्य आरोपी अब भी भागे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये सभी घटना के दौरान मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर रखे हैं जिससे लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसपी नार्थ की अगुवाई में पीपीगंज, कैंपियरगंज और पनियरा पुलिस ने रविवार रात कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच टीम को घटना से जुड़े कई फोटो और वीडियो फुटेज मिले हैं जिनके आधार पर आरोपियों की धर-पकड़ तेज हो गई है।
विज्ञापन

10 आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है। भागे हुए आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें