फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स : पूर्व सैनिकों और सुरक्षा गार्डों में तनातनी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल तस्वीरों और वीडियो से सुरक्षा की खुल रही पोल, राष्ट्रपति के आगमन से पहले प्रशासन की चिंता बढ़ी
विज्ञापन

कोर कंपनी के सुरक्षा गार्ड पूर्व सैनिकों के लापरवाही की वीडियो बनाकर कर रहे वायरल
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पहले दीक्षांत समारोह के नजदीक आने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते जा रहे हैं। आए दिन सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही के वीडियो वायरल हो रहे हैं। महज 11 दिन बाद 30 जून को एम्स गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाली हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एम्स प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
एम्स में सुरक्षा सेवा दे रहे कोर कंपनी के गार्डाें का सेवाकाल 30 जून को समाप्त होने वाला था। लेकिन दीक्षांत समारोह को लेकर 15 जून को इनकी सेवा समाप्त कर पूर्व सैनिक कल्याण निगम में सैनिकों की तैनाती कर दी गई। अभी लगभग 250 पूर्व सैनिक एम्स की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। बीते दिनों एम्स की सुरक्षा व्यवस्था ढीली पड़ने के कारण कोर कंपनी के कुछ गार्डों को भी तैनात किया गया है। कोर कंपनी के गार्ड अपनी नौकरी बचाने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ ही मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं लेकिन उनकी नौकरी नहीं बच सकी। ऐसे में पूर्व सैनिकों की कमियों को उजागर करने के लिए कोर कंपनी के गार्ड उनके लापरवाही के वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई वीडियो हो चुके हैं वायरल
बुधवार को सीडीओ कार्यालय के चबूतरे पर सो रहे एक सुरक्षाकर्मी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एक वीडियो क्लिप में एम्स के ओपीडी पर्चा काउंटर नंबर 1 पर इंटेलिजेंस सिक्योरिटी कंपनी का एक कर्मचारी अंदर खड़ा दिख रहा है। वीडियो में वह कर्मचारी एक साथ दो पर्चे बनवाता नजर आ रहा है। पहले भी एम्स में दो सुरक्षाकर्मियों के सोते हुए वीडियो वायरल हो चुके हैं, हालांकि तब प्रशासन ने कार्रवाई की थी। सूत्रों के अनुसार, कार्यकारी निदेशक ने वायरल वीडियो और फोटो पर नाराजगी जाहिर की है और संबंधित एजेंसियों से जवाब-तलब की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि राष्ट्रपति आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन



एम्स में मरीजों के इलाज के साथ सुरक्षा व्यवस्था प्रमुख मुद्दा है। सभी घटनाओं पर नजर है, किसी प्रकार की शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। घटना से संबंधित जिम्मेदारों से जवाब भी मांगा जा रहा है। एम्स में सुरक्षा सबसे पहले जरूरी है।
डॉ. विभा दत्ता कार्यकारी निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें