एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि छात्रों को दिए जाने वाले डिग्री एवं प्रमाणपत्रों की प्रिंटिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सभी छात्रों के दस्तावेजों का मिलान कर उन्हें समय से उपाधि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह एम्स के लिए गौरव का क्षण है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पहले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 30 जून को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में एम्स के कुल 61 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इसमें 48 एमबीबीएस, आठ एमएससी नर्सिंग तथा पांच एमएससी मेडिकल के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि छात्रों को दिए जाने वाले डिग्री एवं प्रमाणपत्रों की प्रिंटिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सभी छात्रों के दस्तावेजों का मिलान कर उन्हें समय से उपाधि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह एम्स के लिए गौरव का क्षण है। जब संस्थान अपने पहले बैच को दीक्षांत समारोह के माध्यम से औपचारिक विदाई देगा।
दो अभिभावकों को प्रवेश की अनुमति
दीक्षांत समारोह का आयोजन 500 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में प्रत्येक छात्र के साथ दो अभिभावकों को समारोह में शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके लिए सभी छात्रों से उनके अभिभावकों का आधार कार्ड मांगा गया है। ताकि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उनके लिए एंट्री पास बनाया जा सके।
विज्ञापन
समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में
एम्स प्रशासन की ओर से समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऑडिटोरियम को सजाया जा रहा है और बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा और लॉजिस्टिक टीमों को विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।