फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब नए नंबर से ललितग्राम तक चलेगी वैशाली एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेल प्रशासन ने तीन अक्तूबर से किया मार्ग विस्तार, पहले जयंती-जयंता एक्सप्रेस के नाम से चलती थी ट्रेन
विज्ञापन


गोरखपुर। करीब 52 साल पहले बरौनी से दिल्ली के लिए चलाई गई जयंती-जयंता एक्सप्रेस का नाम 1984 में बदलकर (12553/12554) वैशाली एक्सप्रेस कर दिया गया। अब एक बार फिर इस ट्रेन के संचलन में बदलाव किया गया है। इस बार नाम तो नहीं बदला है लेकिन ट्रेन नंबर बदलकर इसे ललितग्राम स्टेशन तक चलाने का निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 12553/12554 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार 03 अक्तूबर से ललितग्राम तक किया है। यह ट्रेन से नए नंबर 15565/15566 ललिग्राम-नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस से चलाई जाएगी। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परिवर्तित मार्ग पर 12554 नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस नई दिल्ली से रात 8:40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन विस्तारित मार्ग पर सहरसा से रात 8:40 बजे चलकर, सुपौल, सरायगढ़, राघोपुर से छूटकर ललितग्राम रात 10:30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार 12553 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस ललितग्राम से भोर में 4.00 बजे चलेगी। दूसरे दिन नई दिल्ली सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी। नई दिल्ली से सहरसा के बीच इस ट्रेन का समय पूर्ववत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
31 अक्तूबर 1973 को चली थी जयंती-जयंता एक्सप्रेस
दिल्ली से बरौनी के बीच चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस का नाम पहले जयंती जयंता एक्सप्रेस था। ट्रेन का उद्घाटन तत्कालीन रेलमंत्री ललित नरायन मिश्र ने 31 अक्तूबर 1973 को किया था। इसकी खासियत यह थी कि एसी कोच के बाहर और भीतर मधुबनी पेंटिंग लगाकर सजावट की गई थी। एसी कोच में 2 रुपये में एक दरी, दो चादर मिलता था, अगर कंबल लेना है तो 1.50 रुपये अलग से देना था। इस ट्रेन की कई खासियत थी। इसमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के लगते थे। कोच की आंतरिक सजावट गजब की थी। 16 जुलाई 1984 को इस ट्रेन का नाम बदलकर वैशाली एक्सप्रेस कर दिया गया। पहले यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलती थी बाद में रोजाना चलने लगी। फिर मार्च 2019 में इसका मार्ग विस्तार करते हुए इसे बरौनी की जगह सहरसा से चलाया जाने लगा। अब फिर मार्ग विस्तार कर ललितग्राम से ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें