गोरखपुर। एम्स परिसर में शुक्रवार शाम को छात्राओं पर फब्तियां कसने के आरोप में एक युवक को गार्डों ने पकड़ा लिया। खजनी क्षेत्र के इस युवक को देर रात माफीनामा लिखवाकर छोड़ा गया। युवक प्रशासनिक भवन के रास्ते छात्रावास की ओर जा रहा था। इस दौरान मेडिकल छात्राओं की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि युवक एम्स के गेट नंबर दो से परिसर में दाखिल हुआ और इमरजेंसी के आगे से होते हुए प्रशासनिक भवन के रास्ते छात्रावास की ओर जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान युवक ने किसी छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसकी शिकायत मिलते ही गार्ड मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। ओपीडी में लाकर पूछताछ की गई। युवक खजनी क्षेत्र का निवासी है और मोहद्दीपुर में अपनी बहन के घर आया था।