फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स : आईसीयू में सुविधा का अभाव, मरीजों को कर रहे रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स में अच्छे उपचार के लिए मरीजों के परिजनों को दर-दर भटकने के बाद भी सही इलाज मुहैया नहीं हो पा रहा है। एम्स में इमरजेंसी और आईसीयू में मरीजों का इलाज कराने आए मरीजों को सुविधाएं नहीं मिलने पर रेफर किया जा रहा है। इमरजेंसी में बेड नहीं होने और आईसीयू के बेड सही से ऑपरेट नहीं होने के कारण तत्काल इलाज की जरूरत वाले मरीजों को दूसरे अस्पताल की तरफ जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एम्स में 75 बेडों की आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन डॉक्टर, नर्सें और आवश्यक उपकरण के अभाव में केवल 40 फीसदी बेड ही संचालित है। आईसीयू में भर्ती होने की स्थिति होने पर मरीज को बेड की उपलब्धता नहीं होना बताकर रेफर कर दिया जा रहा है। बुधवार की दोपहर बक्शीपुर की 55 वर्षीय महिला की स्थिति गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल से एम्स रेफर किया गया था।
इमरजेंसी और ट्राॅमा विभाग में परिजन भर्ती करने के लिए एम्स लेकर पहुंचे। पहले तो महिला को इमरजेंसी में बेड के लिए परेशान होना पड़ा। इमरजेंसी में बेड मिलने के बाद जांच के दौरान महिला को तत्काल आईसीयू में भर्ती किया जाना था। डॉक्टरों से मिन्नतें कर आईसीयू में भर्ती कराने के लिए परिवार वालों ने कहा। बृहस्पतिवार शाम तक महिला को आईसीयू में बेड नहीं मिलने के कारण, न्यूरोलॉजी की सुविधा उपलब्ध न होने का हवाला देते हुए केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसको लेकर परिजनों निराशा जाहिर करते हुए कहा कि सुविधा नहीं होने पर मरीजों को भटकाया जा जाता है। आईसीयू में बेड खाली पड़े हैं फिर भी मरीज को भर्ती करने की जगह रेफर किया जा रहा है। दो दिनों से आईसीयू में बेड के लिए डॉक्टरों से मिन्नतें की। लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। मरीज को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आईसीयू के बेडों की संख्या
एमआईसीयू में 6 बेड
पीआईसीयू में 6 बेड
एनआईसीयू में 6 बेड
एसआईसीयू में 4 बेड
श्वसन विभाग आईसीयू में 5 बेड
इमरजेंसी में 6 बेड

वर्जन आना बाकी है...........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें